BJP कार्यकर्ता की हत्या पर बोले शाह- ममता को सत्ता में रहने का नहीं हक

Sunday, Jun 03, 2018 - 05:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के एक और कार्यकर्ता की कथित हत्या की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रही यह निर्ममता और हिंसा शर्मनाक और अमानवीय है। तृणमूल कांग्रेस की सरकार राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही है। 


शाह ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल के बलरामपुर में एक और कार्यकर्ता दुलाल कुमार की हत्या के बारे में जानकर दुखी हूं। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। मैं भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ दुलाल कुमार के परिवार का दुख सांझा करता हूं। ईश्वर उनके परिवार को इस अपूरणीय नुकसान को सहने की शक्ति दे। भाजपा अध्यक्ष ने सीएम ममता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती जिसमें वो असफल हैं इसलिए उन्हें सत्ता में रहने का काई अधिकार नहीं है।


बता दें कि शनिवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति पुरूलिया में एक हाई टेंशन तार से लटका पाया गया। इसके बाद जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। भाजपा इस व्यक्ति को अपना कार्यकर्ता बता रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भाजपा ने दावा किया था कि उसके कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो (20) की तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हत्या कर दी। उसका शव 30 मई को जिले के बलरामपुर में एक पेड़ से लटका पाया गया था। हालांकि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया।  

 

vasudha

Advertising