रथयात्रा रोकने को लेकर शाह का ममता पर हमला, कहा- बंगाल में ईंट से ईंट बजा देंगे

Friday, Dec 07, 2018 - 01:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में पार्टी की रथ यात्रा रोकने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य की मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ममता बनर्जी के दमन से डरते नहीं है। उन्हे जितना जोर लगाना लगा लें, हम रथ यात्रा तो निकालकर रहेंगे और इसके लिए ईंट से ईंट बजा देंगे।


शाह ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बंगाल के अंदर 7 साल जिस तरह से तृणमूल का कुशासन चला है इसके खिलाफ भाजपा ने हर मंडल और जिले में आवाज़ उठाई है उससे ममता बनर्जी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि कुचबिहार यात्रा रद्द नहीं स्थगित हुई है। मैं खुद यात्रा के लिए बंगाल जाऊंगा। 


भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगया कि पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या की घुसपैठ को ममता सरकार की पूरी शह है। राज्य के पंचायत चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की नींद उड़ गई है जिस कारण उन्होंने'गणतंत्र बचाओ यात्रा' को रोकने का निर्णय किया है। शाह ने आरोप लगाया कि जितनी हिंसा ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुई है उतनी हिंसा तो कम्युनिस्ट शासनकाल में भी नहीं हुई थी।


बता दें कि अमित शाह की अगुवाई में शुक्रवार को भाजपा रथ यात्रा निकालने वाली थी लेकिन इस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने भारतीय जनता पार्टी को रथ यात्रा की इजाजत देने से इनकार कर दिया। भाजपा कोर्ट की इस फैसले से काफी नाराज है। 

vasudha

Advertising