शाह ने विधानसभा चुनाव वाले तीन राज्यों के भाजपा नेताओं के साथ की बैठक

Sunday, Jun 09, 2019 - 09:18 PM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जिन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं ,वहां के पार्टी नेताओं के साथ रविवार को बैठक की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह ने महाराष्ट्र,झारखंड़ और हरियाणा के नेताओं से भाजपा मुख्यालय में अलग-अलग मुलाकात की। इन तीनों राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

माना जा रहा है कि बैठकों के दौरान चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई और शाह ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति और भाजपा की रणनीति पर बातचीत की। इन तीन राज्यों में भाजपा सत्ता में है। सभी राज्यों में भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस ही है।

 

Yaspal

Advertising