शाह ने मुंबई दौरा, सीएम फडणवीस के घर किए गणेश दर्शन

Saturday, Sep 15, 2018 - 08:24 PM (IST)

मुंबईः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास ‘‘वर्षा’’ पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए। मुंबई में अभी 10 दिवसीय गणेश उत्सव जारी है। मुख्यमंत्री आवास पर शाह ने सुबह गणेश आरती में भी हिस्सा लिया।



इस बारे में ट्वीट करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के आज सुबह ‘वर्षा’ पहुंचने और आरती में हिस्सा लेने से काफी खुश हूं।’’ मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार भी वहां मौजूद थे। इसके बाद शाह हैदराबाद रवाना हुए।



शाह शुक्रवार को मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर, लालबागचा राजा के दर्शन किए और बांद्रा स्थित एक गणपति मंडल भी गए। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह ने कोई राजनीतिक बैठक नहीं की।

Yaspal

Advertising