लाॅकडाउन पर बोली हुरिर्यत नेता शब्बीर की बीवी, क्या कश्मीरी 33 दिन घर में नहीं रह सकते

Thursday, Apr 09, 2020 - 12:28 PM (IST)

श्रीनगर: हुर्रियत नेताा शब्बीर शाह की बीवी ने कश्मीरी अवाम से पूछा है कि क्या वे 33 दिन घरों में नहीं रह सकते हैं। डा बिलकिस ने कहा, मेरे पति अगर 33 वर्ष जेल में रह सकते हैं तो क्या आप 33 दिन भी घरों में नहीं रह सकते। डा बिलकिस रैनावारी के जेएलएनएम अस्पताल में रेसिडेंट डाक्टर हैं। उन्होंने लोगों से घरों में रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। डा बिलकिस कहती हैं कि, मैंने कई दिनों से घर का मुंह नहीं देखा है। मैं डाक्टरों के साथ अस्पताल में हूं। लोगों का इलाज कर रही हूं। आप भी सहयोग करें।
 


उन्होंने कहा, कोविड 19 ने जम्मू कश्मीर में अपनी बुरी दस्तक दी है। हम नहीं जानते हैं कि इसका अगला टारगेट क्या होगा। यह वायरस बूढ़ा, बच्चा, बिमार या महिला देखकर नहीं आता है। हमारा फर्ज है कि हम इससे बचें और घरों में सुरक्षित रहें। डा बिलकिस के पति शब्बीर शाह ने 33 वर्ष जेल में काटे थे और अभी भी टेरर फंडिंग मामले में जेल में हैं। उन्होंने कहा कि वो 6 बाई 6 की जेल में थे और पूरे 33 साल रहे। क्या हम अपनी सुरक्षा के लिए सिर्फ 33 दिन घरों में नहीं रह सकते हैं। हमे शब्बीर शाह से कुछ सीखना चाहिये।

Monika Jamwal

Advertising