''सिख फॉर जस्टिस'' की धमकी, इस बार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा नहीं खालिस्तानी झंडा फहराएंगे- वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 04:56 PM (IST)

नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी समूह 'सिख फॉर जस्टिस' ने एक बार फिर से धमकी भरा वीडियो बनाया है। पंजाब विधानसभा चुनाव और 26 जनवरी से पहले खालिस्तानी आतंकी समूह 'सिख फॉर जस्टिस' ने धमकी दी है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की जगह खालिस्तान का  झंडा फहराया जाएगा। 
 

इस धमकी भरे वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ब्लॉक' करने और 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी से तिरंगा हटाने के लिए कहा गया है। वीडियो में प्रतिबंधित संगठन ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में भारतीय तिरंगे के बजाय खालिस्तानी झंडे उठाने वाले किसी भी व्यक्ति को 'इनाम' के रूप में $ 1 मिलियन डॉलर की घोषणा की है। बता दें कि इस वीडियो को फेसबुक पर SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शेयर किया  है, जिसके बाद अब ट्विटर पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News