कश्मीर में अलगाववादियों की हड़ताल, जनजीवन अस्तव्यस्त

Saturday, Oct 21, 2017 - 01:04 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में अलगाववादियों की हड़ताल के बाद आज सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त दिखाई दिया। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए हैं। स्कूल, दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। हड़ताल का आहवान अलगाववादियों के संयुक्त गुट ने किया है। यह गुट सईद अली शाह गिलानी, मीरवायज मौलवी फारूक और यासीन मलिक ने मिलकर बनाया है। सडक़ों से पब्लिक ट्रंासपोर्ट नदारद रहा जबकि प्राइवेट गाडिय़ों को सडक़ों पर दौड़ते देखा गया।


कश्मीर में पिछले एक महीने में चोटी काटने की घटनाओं की बढ़ोत्तरी के बाद अलगाववादियों ने शनिवार को घाटी में बंद का आहवान किया है। श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत शहर के कई हिस्सों में एहतियात के तौर पर प्रतिबंध लगाए हैं ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। जिन क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें नौहाटा, खान्यार, रैनावारी, एम आर गंज, सफाकदल और करालखुद व मैसूमा के कुछ इलाके शामिल हैं।

 

Advertising