प्रवासी भारतीयों के लिए अलग मंत्रालय: राहुल

Sunday, Apr 14, 2019 - 09:06 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रवासी भारतीयों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय वनाया जाएगा। गांधी ने फेसबुक पेज पर कहा, ‘‘ विदेशों में रहने भारतीय भी भारत के अंग हैं। कांग्रेस उनका भी ध्यान रखेगी। कांग्रेस का मानना है, भारतीय चाहे किस भी देश में रहे या काम करे, वो हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेंगे।’’

गांधी ने कहा कि कांग्रेस‘प्रवासी भारतीय मंत्रालय’की स्थापना करेगी, जो प्रवासी भारतीयों से संबंधित मामलों जैसे कार्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ और उनकी सुरक्षित वापसी पर काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत में निवेश के इच्छुक अनिवासी भारतीयों के लिए एकल खिड़की स्थापित करेंगे तथा निवेश प्रक्रिया को भी सरल बनाएंगे। ’’

Pardeep

Advertising