वरिष्ठ पत्रकार चंदन जायसवाल का कोरोना से निधन

Thursday, Apr 22, 2021 - 11:21 PM (IST)

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार चंदन जायसवाल का वीरवार को कोरोना से निधन हो गया। राजधानी दिल्ली के युवा पत्रकार नवोदय टाइम्स की डिजीटल टीम से जुड़े हुए थे। दो दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 

परिजनों ने उनको नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। वीरवार सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और वैंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया। जिसके बाद भी उनकी स्थिति सुधर नहीं पाई और दोपहर के वक्त उनका निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

चंदन मूलरूप से सिवान, बिहार के रहने वाले थे और यहां गाजियाबाद के इंदिरापुरम में परिवार के साथ रहते थे। वह अपने पीछे 8 वर्ष का बेटा संचन एवं पत्नी कंचन लता को छोड़ गए हैं। चंदन के निधन पर नवोदय टाइम्स कार्यालय में शोक सभा करके संवेदनाएं व्यक्त की गईं और उनकी आत्म की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Delhi National Desk

Advertising