कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का निधन

Thursday, Apr 13, 2017 - 12:42 PM (IST)

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता , स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का बुधवार देर रात पटना में निधन हो गया। वह करीब 86 वर्ष के थे। बैठा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और देर रात कंकड़बाग स्थित उनके पुत्र के आवास पर उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और 5 पुत्रियां हैं। बैठा ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। बैठा का अंतिम संस्कार आज ही गंगा नदी के किनारे गुलबी घाट पर किया जाएगा।

पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के लक्षनौता गांव के मूल निवासी बैठा 1957 से लगातार 1980 तक बगहा (सु) और 1985 से 1990 तक शिकारपुर (सु) सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बैठा दारोगा प्रसाद राय और जगन्नाथ मिश्र मंत्रिमंडल के सदस्य भी थे।

Advertising