कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दानम नागेंद्र ने पार्टी छोड़ी

Friday, Jun 22, 2018 - 10:29 PM (IST)

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दानम नागेंद्र ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया। 

सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी आज शाम नागेंद्र के घर पर उन्हें संभवत : अपना फैसला पलटने के लिए मनाने गए थे लेकिन वह मौजूद नहीं थे। नागेंद्र के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को संवाददाता सम्मेलन करेंगे। हैदराबाद में प्रभावी नेता नागेंद्र 2009-14 के दौरान मंत्री थे। वह 2014 में चुनाव हार गए थे।       

Punjab Kesari

Advertising