सीनियर एडवोकेट आर वेंकटरमनी बने भारत के नए अटॉर्नी जनरल, केके वेणुगोपाल की लेंगे जगह

Wednesday, Sep 28, 2022 - 09:57 PM (IST)

नेशनल डेस्कः सीनियर एडवोकेट आर. वेंकटरमणी को बुधवार को तीन साल की अवधि के लिए देश का नया अटॉर्नी जनरल (एजी) नियुक्त किया गया। सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। वह के. के. वेणुगोपाल का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। 91 वर्षीय वेणुगोपाल को जुलाई 2017 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्हें 29 जून को तीन महीने के लिए देश के शीर्ष कानून अधिकारी के रूप में पुन: नियुक्त किया गया था। 

Yaspal

Advertising