शक्तिशाली महिलाएं क्या सोचती हैं हिलेरी क्लिंटन के बारे में

Friday, May 13, 2016 - 06:37 PM (IST)

अमरीका के अब तक के इतिहास में 44 महिलाएं सीनेटर बन पाई हैं। इनमें ये 10 सीनेट गर्ल्स क्लब की सदस्य हैं। इन सभी ने राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। जब इनसे बात की गई तो सबसे पहले कैलिफोर्निया से चुनी गई सीनेटर बारबरा बॉक्सर कहती हैं कि हिलेरी सीनेटर थीं ऐसी कौन सी बात होगी जिसे लोग जानना चाहेंगे। मैं चाहती हूं कि लोग इसे याद रखें कि जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से हवाई जहाज टकराए थे उस समय न्यूयार्क से हिलेरी क्लिंटन सीनेटर थीं। जब मैं हिलेरी के बारे मैं सोचती हूं तो मेरे शरीर में सिरहन सी दौड़ने लगती है। वह 9/11 के बाद एक नए चेहरे के साथ वह इस सेंटर के मलबे पर खड़ी हो गई थीं। वह जानती थीं कि उस समय इस हमले पर पहली प्रतिक्रिया क्या देनी है। जिस प्रकार संघर्ष छेड़ने की बात उन्होंने कही थी,मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगी।

कैलिफोर्निया से ही चुनी गई सीनेटर डायन्नी फेइनस्टाइन के मुताबिक हिलेरी के साथ काम करना क्यों अच्छा लगता था ? वह संक्षेप में और एक ही वाक्य में उनकी विशेषताओं के बारे में बताती हैं कि हिलेरी क्लिंटन प्रभावशाली, दृढ़संकल्प, करूणामयी और योग्य हैं। उनके बाद बात की गई न्यू हैम्सफायर की सीनेटर जीनी शाहीन से। उन्होंने कहा कि हिलेरी के बारे में एक ही वाक्य कहूंगी कि काम करने का उत्साह। वे दृढ़संकल्प वाली महिला हैं।

विसकोन्सिन की सीनेटर टैमी बाल्डविन बताती हैं कि हिलेरी की इस बात से वह बहुत प्रभावित हैं कि महिलाओं को आगे, और आगे बढ़ना है। हिलेरी ने एक बार बीजिंग में जो कहा था वह उसका समर्थन करती हैं। हिलेरी ने कहा था कि महिलाओं के अधिकार ही मानव अधिकार हैं। हम भी परिवार का एक अंग हैं। यदि एक हिस्से की प्रगति होती है तो यह माना जाए पूरे परिवार की प्रगति हुई है। मिस्सूरी की सीनेटर क्लेइयर मैकासकिल कहती हैं कि महिलाओं के लिए रिपब्लिकन राष्ट्रपति का क्या अर्थ होता है। उनका मानना है कि लोग जिस पसंदीदा उम्मीदवार को चाहते हैं,क्या वे उसे पा लेंगे? 

 
हिलेरी क्लिंटन के बारे में मिन्नेसोटा की सीनेटर एमी क्लोबूचर का मानना है कि​ हिलेरी एक अलग तरह की राष्ट्रपति होंगी। वे जोर देती हैं कि विज्ञान और जीवन को बचाने के शोध में निवेश करो। एमी कहती हैं कि मेरा गृहराज्य मेडिकल रिसर्च और नई खोज के बिल्कुल सामने हैं। मैं जानती हूं कि इस नाजुक समय में हिेलेरी कड़ा संघर्ष् करेंगी। इसी की हमारे देश को आवश्यकता है। वह ऐसा उपचार खोज लेंगी, ताकि लोग स्वस्थ रहें और उनके जीवन की रक्षा हो सके। संभवत: वे ओबामाकेयर की नीति को जारी रखने की ओर इशारा कर रही थीं।

मिशीगन की सीनेटर डेब्बी स्टेबनाउ बताती है कि हिलेरी ही हैं जो आम आदमी के लिए संषर्ष करेंगी। वह बताती हैं कि मैं हिलेरी से पहली बार डेटरॉयट में मिली थी। उस समय हम एक ही पैनल में काम कर रहे थे। तब वह बच्चों के सुरक्षा फंड के लिए बात कर रही थीं। वे बता रही थीं कि बच्चों की क्या समस्याएं हैं और उनके लिए कैसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। तब मैंने पूछा था कि यह महिला कौन है ? उन्हें सुन कर मैं विस्मित हो गई। उस समय वह बहुत ही जोशीलेपन और स्पष्टतौर पर अपनी बात को कह रही थीं।  वे आगे बताती हैं कि फिर वर्ष 2000 के चुनाव के बाद जब हम दोनों सीनेट में चुनकर आईं मैंने वहीं उनमें लड़ने का जज्बा देखा। यह उस समय उन सभी रास्तों को बंद करने की लड़ाई थी जिनसे नौकरियों के अवसर बाहर जा रहे थे। उन्हें अपने बेरोजगारों को उपलब्ध कराना था। कॉलेज की पढ़ाई को सस्ता करना था। मानसिक रोगों के उपचार की व्यवस्था करनी थी। एक हिलेरी ही थी जो आपके हर मुद्दे के लिए साथ खड़ी थीं।  


हिलेरी के लिए बात होती है न्यूयार्क की सीनेटर क्रिस्टन गिलब्रैंड से। वे कहती हैं कि महिलाएं ही उत्कृष्ट नेताओं को बनाती हैं। अब चली आ रही परंपरा में बदलाव लाने का समय है। हिलेरी का विश्व को देखने का नजरिया ही अलग है। हावाली की सीनेटर मैजी हीरोना के मुताबिक ओवन आॅफिस मे एक महिला होने का क्या अ​र्थ है? हिलेरी के प्रति उन्हें इतना विश्वास है कि वे उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बताती हैं। उनका कहना है कि लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं। उनके बाद बात हुई मैरीलैंड की सीनेटर बारबरा ए. मिकुल्स्की से। वे सवाल करती हैं कि क्या अमरीका पहली बार महिला राष्ट्रपति को बागडोर सौंपने के लिए तैयार है? वे मानती हैं कि हिलेरी बात तो स्वयं के बारे करती हैं,लेकिन उनका इशारा सबके लिए होता है।
 
Advertising