चूर्ण बेचने का ये तरीका खूब भा रहा लोगों को, जमकर हो रही तारीफ, अनुराग ठाकुर ने शेयर किया वीडियो

Wednesday, Jan 19, 2022 - 08:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: यूपी में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनेताओं से लेकर आम लोगो के बीच काफी उत्साह है। सभी अपने-अपने तरीकों से इसमें भागीदार बनते दिखाई दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग शख्स सड़क पर पीएम मोदी और सीएम योगी का गुणगान कर चूरन बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूपी के एक चूरन बेचने वाले का वीडियो शेयर किया है।

मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर वीडियो क्लिप शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि "उत्तर प्रदेश के इन महाशय का सिर्फ़ चूरन ही दिलखुश नहीं है, इनकी कविता भी आपके दिल में उतर जाएगी।" इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इसे सुनने की बात कही है। वीडियो में शख्स कविता के जरिए मोदी सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में कह रहा है। जिसमें वह कहता है कि "मेरा भी बन गया मकान, मेरा भी बन गया आयुष्मान कार्ड" शख्स की इस कविता को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

उल्लेखनीय है कि, यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे।  सभी पार्टियों को डिजिटल चुनाव प्रचार करने की अनुमति है। कोरोना की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कहा है कि पदयात्रा, रोडशो, साइकल, बाइक रैली पर प्रतिबंध लागू है। 

 

rajesh kumar

Advertising