घर में अकेला देख आदिवासी युवती को बनाया हवस का शिकार,आरोपी फरार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 12:23 AM (IST)

मलकानगिरीः ओडिशा के मलकानगिरी जिले में 19 वर्षीय आदिवासी युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को मोटू थानाक्षेत्र में उस समय हुई, जब गांव के लोग दुर्गा पूजा समारोह में व्यस्त थे। 

पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से 26 वर्षीय आरोपी फरार है। 

उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब युवती घर पर अकेली थी और उसके पिता मछली पकड़ने गए थे। लड़की की मां का देहांत कुछ वर्ष पहले हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News