सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकी मूसा को त्राल में घेरा, नूरपोरा में हिंसा

Saturday, Aug 12, 2017 - 01:38 AM (IST)

श्रीनगर(मजीद): दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों ने अलकायदा के चीफ जाकिर मूसा को घेर लिया है। सुरक्षा बल 4 घंटे से उसकी तलाश में सर्च अभियान चला रहे हैं। इस दौरान मूसा के अलावा 3 और आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। इनमें से 1 स्थानीय कमांडर सालेह मोहम्मद अखून भी है। अखून, मूसा की स्थानीय स्तर पर मदद करता था। 

अखून बी कैटागरी का आतंकी है। इसी बीच अलकायदा कमांडर जाकिर मूसा के पैतृक गांव नूरपुरा (त्राल) में स्थानीय लोगों ने सड़कें जाम कर दीं। सुरक्षा बलों को रोकने के लिए पथराव किया जा रहा है। इसके चलते सुरक्षा बलों को ऑप्रेशन को अंजाम देने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभी मूसा की स्थिति को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के अनुसार मूसा इस घेराबंदी से बच कर निकलने में सफल रहा है।

 

Advertising