सुरक्षा बलों ने सात बारूदी सुरंग बरामद की

Sunday, Jul 21, 2019 - 07:39 PM (IST)

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एररबोर साप्ताहिक बाजार के पास स्थित मैदान में आज केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने सात बारूदी सुरंग बरामद कर उसे निष्क्रिय किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सर्चिंग के लिए निकले केन्द्रीय सुरक्षाबल के जवानों ने एररबोर साप्ताहिक बाजार के पीछे मैदान से सात बारूदी सुरंग बरामद किए। बारूदी सुरंगों को जवानों ने निष्क्रिय कर दिया है। 

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार की पुर्नवास नीति से प्रेरित होकर आज एक एक लाख रुपए के ईनामी दो नक्सलियों ने कोंटा पुलिस के अधिकारियों के समक्ष आत्मसर्पण किया है। आत्मसर्मपण करने वाले नक्लियों के नाम स्वयंनंदा और मुचाकी बुद्रा बताए गए हैं। दोनों कुख्यात नक्सलियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था।

shukdev

Advertising