अमरनाथ यात्रा : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा तैयारियों का अभ्यास

Saturday, Jun 18, 2022 - 08:29 PM (IST)

उधमपुर/जम्मू : वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने में एक पखवाड़े से भी कम समय बचा है, ऐसे में अधिकारियों ने शनिवार को तीर्थयात्रियों के लिए 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा और अन्य प्रबंध की समीक्षा की।

 

जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने आज सुबह जम्मू से बनिहाल तक 20 सुरक्षा वाहनों के एक काफिले का नेतृत्व किया। अधिकारी के अनुसार यह यात्रा की सुरक्षा के लिए किया गया 'अभ्यास' था।

 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने तीर्थयात्रा के लिए जम्मू, उधमपुर और रामबन जिलों द्वारा की गई सुरक्षा सहित सभी इंतजामों की समीक्षा की।

 

लगभग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा की 43 दिन तक चलने वाली यात्रा 30 जून को शुरू होने वाली है।


 

Monika Jamwal

Advertising