भारत- पाक तनाव पर क्यों चुप है चीन? जानें बड़े राज

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 12:08 PM (IST)

बीजिंगः पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ी हुई है। लेकिन आंतकवाद के मुद्दे पर घिरे पाकिस्तान का संकट मोचक चीन कहीं भी उसके साथ खड़ा नहीं दिखाई दे रहा है। वैसे तो चीन के पाकिस्तान के साथ अधिक घनिष्ठ आर्थिक, कूटनीतिक और सैन्य संबंध हैं, जो इसे क्षेत्र में पाक के निकटतम सहयोगियों में से एक बनाता है। लेकिन भारतीय हमले की सूरत में चीन सेमदद की आस लगाए पाकिस्तान को बड़ा झटका तब लगा जब चीन के विदेश मंत्रालय ने पाक और भारत दोनों को आत्म-संयम बनाए रखने और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
PunjabKesari
यहीं नहीं जब बुधवार की देर रात हुई चर्चा के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी को वर्तमान तनाव को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए कहा तो चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जोर देकर कहा कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए, और चीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मानदंडों का उल्लंघन करने वाले कृत्यों को नहीं देखना चाहता है। जानते वो कारण जिस वजह से चान ने पाक का साथ देना जरूरी नहीं समझा...
PunjabKesari
अमेरिका से व्यापार युद्ध
इस समय बीजिंग के लिए पाकिस्तान और भारत दोनों के साथ महत्वपूर्ण संबंध हैं, जिसे संतुलित करने की आवश्यकता है। दरअसल अमेरिका के साथ चीन के लंबे समय से चल रहे व्यापार युद्ध ने बीजिंग को वैकल्पिक व्यापारिक भागीदारों की तलाश करने के लिए मजबूर कर दिया है। नतीजतन, चीन ने प्रतिद्वंद्वी बढ़ती शक्ति भारत और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबंधों को फिर से बनाना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के दो दौरे किए।
PunjabKesari
अंतर्राष्ट्रीय दबाव
इसके अलावा एक बड़ा कारण चीनी सरकार द्वारा चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में मुस्लिम बहुसंख्यक उइगरों के खिलाफ सख्ती है। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उइगरों पर कठोर सैन्य और पुलिस कार्यवाईयां चीन की सबसे विवादास्पद अंतर्राष्ट्रीय नीतियों में से एक है और इन्हें लेकर चीन पर लगातार अंतर्राष्ट्रीय दबाव रहता है। यही कारण है कि चीन ने इस बार भारत की कार्यवाई को इस आधार पर उचित ठहराया गया कि यह आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक आवश्यक उपाय है।
PunjabKesari
किसी भी मोर्चे पर कोई फायदा नहीं
इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर चीन को किसी भी मोर्चे पर कोई फायदा नहीं होता दिख रहा है। पाकिस्तान में अत्यधिक निवेश झोंक रहा चीन पाकिस्तान को विफल राष्ट्र के रूप में नहीं देखना चाहता लेकिन आतंकवाद के मसले पर चीन वास्तव में पाकिस्तान को लेकर पर भारतीयों के साथ कभी भी कोई लड़ाई नहीं चाहता है।
PunjabKesari
पश्चिमी देश
चीन में विदेश मामलों के जानकारों का भी मानना है कि चीन का पाकिस्तान में अधिक प्रभाव है, जबकि अमेरिका भारत में अधिक बोलबाला रखता है। अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का भी मानना है कि एशिया में भारत जैसे सहयोगी होने से ही अमेरिका चीन का मुकाबला कर सकता है। चीन द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने से पश्चिमी देश तुरंत भारत के साथ आ जाएंगे जो चीन के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर देगा।
PunjabKesari
अर्थव्यवस्था
साथ ही भारत के विशाल बाजार और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को दोनों ही देश नजरंदाज नहीं कर सकते। इसी वजह से चीन और अमेरिका इस मामले पर भारत के लिए सहयोगी रवैया अपनाए हुए हैं। भारत में अपने बाजार और पाकिस्तान में निवेश को देखते हुए चीन का संदेश दोनों पक्षों को स्पष्ट है: संयम बरतें, क्योंकि दक्षिण एशिया की स्थिरता में ही चीन का हित निहित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News