दूसरा चरण: 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग खत्म, 66 फीसदी हुआ मतदान

Friday, Apr 19, 2019 - 12:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क: छुटपुट झड़पों और पश्चिम बंगाल में सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम की कार पर हमले के बीच लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 12 राज्यों में 95 सीटों पर मतदान हुआ। कड़ी सुुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से मतदान शाम चार बजे तक तथा पांच बजे तक ही किया गया। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों पर भी मतदान हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होना था। लेकिन, तमिलनाडु के वेल्लूर में आयकर छापे में 11 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद मतदान रद्द कर दिया गया। इसके अलावा त्रिपुरा में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूर्वी त्रिपुरा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है और वहां तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

LIVE अपडेट्स

  • ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से एक चुनाव अधिकारी की मौत
  • रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने डाला वोट।
  • साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत ने डाला वोट
  • पी.चिदंबरम परिवार सहित वोट डालने पहुंचे
  • साउथ अभिनेता कमल हासन ने बेटी श्रुति के साथ लाइन में लगकर डाला वोट
राज्य वोटिंग%
तमिलनाडु 66.36%
कर्नाटक 67.38%
महाराष्ट्र 61.22%
उत्तर प्रदेश 66.06%
असम 76.22%
बिहार 62.38%
ओडिशा 57.97%
छत्तीसगढ़ 71.40%
पश्चिम बंगाल 76.42%
जम्मू-कश्मीर 45.5%
मणिपुर 67.15%
पुडुचेरी 76.19%

इन राज्यों में चुनाव
तमिलनाडु की (38), कर्नाटक (14), महाराष्ट्र (10), उत्तर प्रदेश (8), असम (5), बिहार (5) और ओडिशा (5) लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ (3), पश्चिम बंगाल (3), जम्मू-कश्मीर की (2) और मणिपुर (1) एवं पुडुचेरी की (1) सीटों पर मतदान हुआ।


इन दिग्गज नेताओं की किस्मत होगी ईवीएम में बंद
दूसरे चरण में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली और राज बब्बर, नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, भाजपा नेता हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, सदानंद गौडा और पी राधाकृष्णन के अलावा द्रमुक के दयानिधि मारन, ए राजा और कनिमोझी की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।

लोकसभा सीटें

  • उत्तर प्रदेश: नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी असम: करीमगंज, सिलचर, मंगलाडोई, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, नौगांव
  • बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
  • छत्तीसगढ़- राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर जम्मू: श्रीनगर, उधमपुर
  • कर्नाटक: उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार महाराष्ट्र: बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर
  • मणिपुर: आंतरिक मणिपुर
  • ओडिशा: बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का
  • तमिलनाडु: तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदुर, कांचीपुरम, अराकोनम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरानी, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर,पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरांबलूर, कुडालोर, चिदंबरम, मायिलादुथराई, नागापट्टिनम, थंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थेनी, विरुधुनगर, रमनाथापुरम, थूथूकुडी, टेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी
  • पुडुचेरी: पुडुचेरी
  • पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, रायगंज


 

मुख्य बातें - 

  • 1. 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों पर मतदान हुआ। 
  • 2. करीब 15.80 करोड़ मतदाता 1,629 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद। 
  • 3. दूसरे चरण के मतदान के लिए 1.81 लाख मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। 
  • 4. तमिलनाडु में एक सीट के अलावा सभी सीटों पर मतदान जारी है, जिसके लिए कुल 67,664 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक मतदान केन्द्र यहीं स्थापित किए गए हैं। 
  • 5. सबसे कम 970 मतदान केन्द्र पुडुचेरी में बनाए गए हैं। 
  • 6. चुनाव आयोग ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध नकदी के आरोपों के चलते वैल्लोर संसदीय क्षेत्र में पहले ही चुनाव रद्द कर दिया है। पुन: चुनाव के लिए किसी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। 
  • 7. कानून एवं व्यवस्था संबंधी मामलों के डर से, त्रिपुरा (पूर्व) में चुनाव 23 अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
  • 8. दूसरे चरण में 8,02,60,815 पुरुष, , 7,76,62,567 महिलाएं और 11,136 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। 

Seema Sharma

Advertising