आतंकियों के हथियार तलाशने के लिए सेना ने 18 घंटे तक खंगाला त्राल

Friday, May 19, 2017 - 12:18 AM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल कस्बे में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान 18 घंटों के बाद आज समाप्त हो गया। अधिकारियों ने कहा कि त्राल क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स के 42वें बटालियन, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सी.आर.पी.एफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से जारी सर्च ऑपरेशन आखिरकार आज सुबह समाप्त हुई। यह सर्च ऑपरेशन करीब 18 घंटे तक चला।


दरअसल खुफिया जानकारी के अनुसार त्राल क्षेत्र में आतंकियों ने हथियार का जखीरा छिपा रखा है। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में है। जानकारी के आधार पर 18 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। त्राल क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की छानबीन की गई।  बुधवार से तमाम जगहों पर बैरिकेटिंग कर एंट्री और एग्जीट कंट्रोल किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया गया लेकिन कोई क्षति नहीं हुई।

 

Advertising