पुंछ जिले में निंयत्रण रेखा के पास व्यापक तलाश अभियान शुरू

Monday, Jun 01, 2020 - 05:59 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के एक समूह के घुसपैठ करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को वहां व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने आज सुबह पुंछ की मेंढर तहसील में निंयत्रण रेखा के पास छह से सात बस्तियों में तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात को नियंत्रण रेखा के पास के इलाके में आंतकवादियों के एक समूह की मौजूदगी का पता चला था।
 

Monika Jamwal

Advertising