जमातियों की तलाश में पूरे देश में सर्च ऑपरेशन, अहमदाबाद में पुलिस पर पथराव

Wednesday, Apr 01, 2020 - 06:06 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना के डर के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मरकज को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। मरकज से 2 हजार से ज्यादा लोग निकले है। मरकज से जिन लोगों को निकाला गया है। उनमें से 617 अस्पताल में भर्ती है, बाकी क्वारंटीन किए गए हैं। जमात से लौटे लोगों की तलाश में दिल्ली से मुंबई तक अभियान चलाया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने तबलीगी जमात से जुड़े ऐसे विदेशियों को वापस भेजने के निर्देश दिए हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। पूरे देश में जमात से जुड़े 2 हजार विदेशी मौजूद हैं। आंध्र प्रदेश में मरकज जमात से जुड़े 30 जमातियों का टेस्ट किया गया, जिसमें से 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। मरकज में गए 13 बांग्लादेशियों को ठाणे में पकड़ा गया है। सबको आइसोलेशन में रखा गया है।

गुजरात के अहमदाबाद में भी जमात के मरकज से लौटे लोगों की तलाश की जा रही है। इस बीच गोमतीपुर इलाके में पुलिस पर पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि कसाई नी चाल इलाके में लोग विरोध करने लगे और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से हुई। मरकज से लौटे लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने आज भी सर्च ऑपरेशन चलाया। मऊ में 15 लोग पकड़े गए हैं. यह लोग जमात में शामिल होकर मऊ में अलग-अलग जगह ठहरे हुए थे। इनको आश्रय देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही सबको क्वारनटीन किया गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक 8 जमातों में 117 लोगों को क्वारनटीन किया जा चुका है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारनटीन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश से भी जमात के मरकज में 108 लोग गए थे। इसमें अकेले भोपाल से 36 जमाती गए थे। इन सभी को दिल्ली में क्वारनटीन किया गया है। इसके अलावा 5 से 14 मार्च के बीच धर्म के प्रचार के लिए भोपाल आए 63 विदेशियों समेत अलग-अलग राज्यों के 189 लोगों का सैंपल लिया गया है। इसमें 65 लोगों को क्वारनटीन किया गया है। इसके साथ मरकज से लौटे लोगों की तलाश की जा रही है।

Yaspal

Advertising