शोपियां में तलाशी अभियान:9 गांवों की गई घेराबंदी

Saturday, Aug 19, 2017 - 10:31 AM (IST)

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के नौ गांवों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूग्रा के आधार पर सर्च आपरेशन शुरू किया गया है। सुरक्षाबलों को इस बात की पुख्ता सूवना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं और उसके बाद उन्होंने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।


शोपियां के नौ गांवों की घेराबंदी की गइ्र है। चकूरा, मंत्रीबग, जैपोरा, प्रतबपोरा, टाकीपोरा, रानीपोरा, रतनीपोरा, दनगाम और वनगाम गांवों को सुरक्षाबलों ने घेरा है। गौरतलब है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि 2022 तक कश्मीर समस्या का हल तलाश लिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि बहुत सारी समस्याएं हैं-आतंकवाद, नक्सलवाद और कश्मीर। इन समस्याओं के बारे में ज्यादाकुछ कहने की जरूरत नहीं है। पर मैं आपकों आश्वासन देता हूं कि 2022 तक हम नश भारत बनाएंगे। इसलिए इन सब समस्याओं का हल तलाश किया जाएगा। हम भारतवासियों को आश्वस्त करते हैं।

 

Advertising