भारत पर मंडराया समुद्र स्तर का खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी

Saturday, Dec 22, 2018 - 02:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: स्थानीय समुद्री जलस्तर में वृद्धि के चलते भारत पर संकट गहराने लगा है। एक अध्ययन के मुताबिक सदी के अंत में समुद्र का स्तर बढ़ सकता है। बारिश, बाढ़ और सुनामी जैसी आपदाओं के कारण देश में लोगों का जीवन खतरे में आ जाएगा। 


सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। सरकार ने हैदराबाद स्थित नेशनल सेंटर फॉर ओशियन इन्फॉर्मेशन सर्विस के हवाले से बताया कि भारत के तटों पर ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से सदी के आखिर तक समुद्र का जल स्तर 3.5 इंच से 34 इंच (2.8 फीट) तक बढ़ सकता है।रिपोर्ट के अनुसार मुंबई और अन्य पश्चिमी तट जैसे खम्बाट, गुजरात का कच्छ, कोंकण के कुछ हिस्से और दक्षिण केरल समुद्र स्तर बढ़ने की सबसे ज्यादा चपेट में आ सकते हैं। 


पर्यावरण राज्य मंत्री महेश शर्मा ने लिखित में बताया कि देश के तटीय क्षेत्रों और समुदायों की सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस ओर कदम बढ़ाते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटीज-कोस्टल रेग्युलेशन जोन अधिसूचना 2011 और आइलैंड प्रोटेक्शन जोन अधिसूचना 2011 को लागू और कार्यान्वित कर रहे हैं।


बता दें कि बीते दिनों एक स्टडी में बताया गया था कि बीते 25 वर्षों में समुद्र के जलस्तर में असमान वृद्धि की वजह केवल प्राकृतिक परिवर्तनशीलता नहीं बल्कि कुछ हद तक इंसानी गतिविधियों की वजह से हुआ जलवायु परिवर्तन है। इनके मुताबिक विश्व के वे हिस्से जहां समुद्री जलस्तर में औसत से कहीं अधिक वृद्धि हुई है वहां यह चलन जारी रह सकता है और इसकी वजह जलवायु का गर्म होना है। 

vasudha

Advertising