एअर इंडिया की उड़ान में चालक दल पर हमला करने  वाला गिरफ्तार

Wednesday, Jul 13, 2022 - 11:09 AM (IST)

लंदनः दिल्ली से आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान में सवार शख्स को चालक दल के सदस्यों पर हमला करने के आरोप में हीथ्रो हवाई अड्डे पर विमान से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। व्यक्ति को पिछले सप्ताह पश्चिमी लंदन के एक पुलिस थाने में ले जाया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।

 

रिपोर्ट के अनुसार, उसने दिल्ली से सात जुलाई को लंदन आ रही उड़ान में शराब के नशे में चालक दल के सदस्य के साथ हिंसक व्यवहार किया था। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘चालक दल के एक सदस्य ने शिकायत की थी कि उन (चालक दल के सदस्यों) पर हमला किया गया।

 

हमला करने के संदेह में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसे पश्चिमी लंदन के एक पुलिस थाने में जाया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। उसके खिलाफ जांच जारी है।'' इस मामले पर एअर इंडिया ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।  

Tanuja

Advertising