चीन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, SCO महासचिव ने की भारत की तारीफ

Wednesday, May 11, 2022 - 10:55 AM (IST)

बीजिंगः चीन में भारतीय दूतावास ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के यहां स्थित मुख्यालय में ‘कार्यालय योग’ सत्र आयोजित करके अगले महीने के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए तैयारियों की शुरुआत की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD) आमतौर पर चीन में उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां योग बहुत लोकप्रिय है। 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी शुरुआत किये जाने के बाद से यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह हर साल 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। 

 

SCO के महासचिव झांग मिंग  ने कहा, ‘‘योग न केवल एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है बल्कि स्वयं को और ब्रह्मांड को खोजने का एक तरीका भी है। यह हमें सद्भाव और संतुलन के सिद्धांत सिखाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत इस महान विरासत का उत्तराधिकारी है’’ और उसने इसे अपने पास रखने या छिपाने के बजाय दुनिया के साथ साझा किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘योग का दर्शन ‘शंघाई भावना’ के सिद्धांतों के अनुरूप है जो हमें शांति और सद्भाव से रहने का आह्वान करता है।’’ रावत ने कहा, ‘‘भारत सितंबर 2022 में एससीओ की अध्यक्षता ग्रहण करेगा और सभी क्षेत्रों में SCO की भूमिका को समृद्ध करने में एक बहुत ही रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए उत्सुक है।’’

Tanuja

Advertising