भारत के अंटार्कटिक अभियान में शामिल हुए बांग्लादेश और मॉरीशस के वैज्ञानिक

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2024 - 01:26 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः मॉरीशस और बांग्लादेश के वैज्ञानिक बर्फीले महाद्वीप के लार्सेमैन हिल्स क्षेत्र में भारती अनुसंधान केंद्र में भारत के अंटार्कटिक अभियान के शोधकर्ताओं में शामिल हो गए हैं। मॉरीशस के दो और बांग्लादेश के एक वैज्ञानिक कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के तहत अनुसंधान गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

 

वैज्ञानिक तीन से चार महीने के लिए अंटार्कटिक अभियान में भाग लेंगे और इस दौरान वे ध्रुवीय विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों में सहयोगात्मक अनुसंधान करेंगे और पर्यावरण की चुनौतियों को भी समझेंगे। वैज्ञानिकों की भागीदारी नवंबर 2022 में गोवा और हैदराबाद में पहले सीएससी समुद्र विज्ञानी और हाइड्रोग्राफर सम्मेलन के परिणामस्वरूप सुनिश्चित हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News