जानिए क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #ScientistKejriwal...यूजर्स ने खूब लिए मजे

Wednesday, Nov 10, 2021 - 05:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कालिंदी कुंज में यमुना नदी से झाग हटाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 15 नावें तैनात करने के एक दिन बाद बुधवार को विभिन्न एजेंसियों ने झाग को दूर करने के लिए बांस के जाल लगाए और पानी का छिड़काव किया। ये झाग नदी के पानी की खतरनाक गुणवत्ता का संकेत हैं। वहीं यमुना से झाग हटाने और पानी का छिड़काव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

 

ट्विटर पर बुधवार सुबह से #ScientistKejriwal ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि केजरीवाल जी नदी में पानी का छिड़काव करने का आइडिया आपको आया कहां से। तो किसी ने लिखा कि यह बस केजरीवाल ही कर सकते हैं। वहीं नदी में से झाग को दूर करने के लिए बांस के जाल लगाने पर कई यूजर्स ने कहा कि यह बेरिकेट्स लग रहे है। अब झाग इधर नहीं आएगी, what an idea kejriwal ji.

वहीं यमुना में पानी का छिड़काव करने पर दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि झाग को खत्म करने के लिए पानी के छिड़काव के निर्देश जारी किए गए हैं क्योंकि ''कोई अन्य अल्पकालिक उपाय कारगर नहीं हो पाएगा।'' उन्होंने कहा कि पानी के छिड़काव से झाग बिखर जाएगा। झाग में फंसे हवा के बुलबुले निकल जाएंगे और यह खत्म हो जाएगा।'

Seema Sharma

Advertising