जम्मू कश्मीर में बारिश से हालात खराब, बनी सब डिवीजन के स्कूलों में छुट्टी

Monday, Sep 24, 2018 - 12:19 PM (IST)

 कठुआ : लगातार जारी बारिश के चलते बनी सब डिवीजन में फिलहाल सोमवार को तमाम स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। सेवा दरिया का लगातार उफान पर चल रहा पानी प्रसिद्ध मंजीरी पार्क के भीतर भी चला गया। जिससे पार्क में भी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। लोगो को भी अपने घरों से बाहर न आने को कहा गया है। अधिकारियों की मानें तो बारह सौ क्यूसिक के बाद सेवा दरिया डैंजर जोन में आता है जबकि सुबह पानी का स्तर 16 सौ क्यूसिक से ज्यादा चला गया था जिसके बाद प्रशासन ने सेवा पर बने बांध के तमाम गेटों को खुलवाया ताकि पानी का स्तर कम हो सके। 


उधर उज्ज दरिया में भी बारिश के चलते बाढ़ का स्तर बढ़ रहा है। एहतियातन उज्ज बैराज के सभी 21 गेटों को खुलवा दिया गया है। उज्ज दरिया भी 85 हजार क्ूयसिक के खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। अधिकारी लगातार इसपर नजर बनाए है।


 

Monika Jamwal

Advertising