आज से बेंगलुरु में खोल दिए गए स्कूल और कॉलेज

Monday, Jan 31, 2022 - 05:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आ रही है जिसको ध्यान में रखते हुए कई राज्यों ने पबांदियों में ढील देना शुरु कर दिया है। बेंगलुरु में सोमवार से फिर से एक से 10वीं तक के छात्रों के लिए आफलाइन क्लासेज शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा कॉलेज भी खोल दिए गए हैं। हालांकि LKG और UKG की कक्षाएं अभी शुरू नहीं की गई हैं।

शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने शनिवार को कहा है कि स्कूलों के अलावा, बेंगलुरु में डिग्री कालेज भी फिर से खोलने शुरू कर दिए गए हैं।

Hitesh

Advertising