आधा दर्जन स्कूलों के कटे बिजली कनैक्शन

Wednesday, Dec 14, 2016 - 12:12 PM (IST)

मोरनी(अनिल) : जहां हरियाणा सरकार एक तरफ बिजली के बकाया बिल भरने के लिए ग्रामीणों को छूट देकर बिल भरने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं दूसरी ओर अधिकतर स्कूलों केबिजली के बिल बकाया होने के कारण उनके बिजली कनैक्शन काट दिए गए। विद्युत निगम ने बिल न भरने वाले कई स्कूलों के बिजली कनैक्शन तो काट दिए और कुछ के काटने की तैयारी चल रही है। विभाग ने मोरनी के 33 के.वी. सब-स्टेशन के कर्मचारियों को बिल न भरने वाले स्कूलों व कार्यालयों के बिजली कनैक्शन काटने के नोटिस थमा दिए हैं।

 

विशेष छूट के बावजूद भी नहीं भरे बिल :
विद्युत निगम के एस.डी.ओ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मोरनी खंड के आधा दर्जन प्राथमिक स्कूलों के बिजली के कनैक्शन काट दिए गए हैं। जिन स्कूलों ने बिजली का बिल नहीं भरवाया, उनके लिए निगम ने विशेष छूट भी दी थी मगर फिर भी सरकारी स्कूलों ने बिल नहीं भरा। उन्होंने बताया कि मोरनी खंड के प्राथमिक स्कूल भोगपुर, धारला, कटली, लेट बटौली का बिल बकाया रहने के कारण उनका बिजली कनैक्शन काट दिया गया।  वहीं वन विभाग के विश्राम गृह लाल मुनिया का बिल 52 हजार 8 सौ 79 रूपए बकाया होने के कारण बिजली का कनैक्शन भी बिजली विभाग ने काट दिया है।

 

इनके कटे कनैक्शन :
स्कूल            बिजली का बिल

प्राथमिक स्कूल भोगपुर     17, 479 रुपए
धारला स्कूल         45, 468रुपए
कटली स्कूल        35,676 रुपए,
लेट बटौली स्कूल         19,827 रुपए है।

 

इनके बिजली कनैक्शन काटने की तैयारी में विभाग :
स्कूल            बिजली का बिल
तुर्रों स्कूल        11,144 रुपए
दयोड़ा स्कूल        13,244 रुपए
दारड़ा स्कूल        16,190 रुपए
बिजलाग स्कूल         11,335 रुपए
पथरोटी स्कूल        7,472 रुपए
मोरनी प्राथमिक स्कूल     5,865 रुपए
मोहड़ी स्कूल         17,507 रुपए
दावसू स्कूल         9,520 रुपए
बडयाल स्कूल         8038 रुपए
काजड़ स्कूल        6,970 रुपए
 उपतहसील कार्यालय     13,905 रुपए

Advertising