पाकिस्तानी गोलेबारी के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित स्कूल बंद

Monday, May 21, 2018 - 01:49 PM (IST)

जम्मू : पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही गोलेबारी और गोलीबारी के बाद अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक हिस्से के समीप स्थित स्कूलों को आज बंद कर दिया गया ।   अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूलों को बंद किया गया है।   मंडल स्तरीय अधिकारियों ने बताया कि जम्मू , सांबा और कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यह कदम पाकिस्तानी सेना द्वारा की गयी गोलीबारी और गोलेबारी के बाद उठाया गया।   उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट 150 से अधिक स्कूल स्थित हैं।  

 

पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तानी रेंजरों और सैनिकों ने रिहायशी क्षेत्रों को सीधा निशाना बनाया है। इसमें बीएसएफ के दो जवान सहित छह लोगों की मौत हो गयी है और 18 लोग घायल हुए हैं।   अधिकारियों के मुताबिक तनाव की स्थिति बनी हुई है क्योंकि सीमा के पार से पाकिस्तान की ओर से गोलेबारी और गोलीबारी रूक-रूककर जारी है।
 

Monika Jamwal

Advertising