पाक की गोलीबारी: अरनिया सेक्टर में स्कूल बंद

Thursday, Sep 21, 2017 - 01:32 PM (IST)

जम्मू: अरनिया सेक्टर में अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी के चलते बार्डर के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे के अन्दर जितने भी स्कूल हैं, उन सभी को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान देर रात से अरनिया में मोर्टार के गोले दाग रहा है। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी रेंजरों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।


बुधवार देर रात से की जा रही गोलीबारी से दर्जन भर गांव प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तानी गोलीबारी में फिलहाल अभी किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। लोगों को सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले शनिवार से पाकिसतान लगातार आईबी को निशाना बना रहा है। स्थानीय लोगा सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने को विवश हैं। कुछ लोग पहले ही रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। शनिवार को पाक की गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में भी गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

 

Advertising