हैरतअंगेज करतब दिखा सोशल मीडिया पर छाए स्कूली बच्चे, जमकर हो रही तारीफ
Tuesday, Aug 27, 2019 - 10:31 AM (IST)
नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर स्कूली बच्चों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि कुछ स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे हैं तभी दो बच्चे सड़क पर चलते हुए अपनी जिमनास्टिक स्किल दिखाते हैं। सबसे पहले लड़का पर्फेक्ट समरसॉल्ट करता है और उसके बाद लड़की डबर समरसॉल्ट करते हुए बेहद खूबसूरती से पूरे बैलेंस के साथ फिर से खड़ी हो जाती है। इस वीडियो जो हैरान करने वाली बात है वो यह कि बच्चों के कंधों पर स्कूली बैग है फिर वो बड़े आराम से समरसॉल्ट करते हैं।
Good morning pic.twitter.com/ZgycJSP0yM
— Tik Tok Tik Tok (@0__1) August 25, 2019
सोशल मीडिया पर लोग इन बच्चों की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए इसे किरेन रिजिजू को टैग किया। दरअसल लोगों ने खेल मंत्रालय से इन दोनों बच्चों पर ध्यान देने की गुहार लगाई है और कहा कि इनको प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिलने पर ये ओलंपिक्स में भारत का नाम रौशन कर सकते हैं। वहीं किसी ने लिखा कि इनके हौंसलों को पंख मिलने चाहिएं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कहां का है।