बिहार का नया घोटाला, शौचालय के नाम पर NGO के खाते में डाला गया पैसा

Friday, Nov 03, 2017 - 12:38 PM (IST)

पटनाः बिहार में आए दिन कोई ना कोई नया घोटाला उजागर हो जाता है। फिलहाल जिस घोटाले की खबर आ रही है उसे पढ़ने के बाद आपके होश जरूर उड़ जाएंगे। यह घोटाला शौचालय से जुड़ा हुआ है। इसमें करीब 13 करोड़ की राशि का गबन किया गया है।

पटना के जिला अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल द्वारा इस सम्बन्ध में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार शौचालय बनाने का पैसा सीधे लाभार्थी के खातों के बदले कुछ एनजीओ और दो व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किया गया। अभी शौचालय निर्माण एजेंसी से जुड़े खातों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी एनजीओ को काली सूची में दर्ज किया जाएगा और एनजीओ के खाते को सील करने को कहा है।

पीएचईडी के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा ने वर्ष 2012 से 2015 तक पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों में बनने वाले 10 हजार से अधिक शौचालयों का पैसा एजेंसी को दे दिया। 
 

Advertising