धारावाहिक निर्माता सौरभ तिवारी ने थामा भाजपा का दामन

Monday, Mar 04, 2019 - 07:23 PM (IST)

मुंबईः जाने माने टीवी धारावाहिक निर्माता सौरभ तिवारी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पार्टी को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अंतर्गत एक बड़ी कामयाबी मिली है।

भाजपा के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने सोमवार को बताया कि तिवारी आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गये हैं। तिवारी पिछले 20 वर्ष से टीवी उद्योग में काम कर रहे हैं और उन्होंने ‘मधुबाला’ तथा ‘महक’ जैसे कई धारावाहिक बनाये हैं।
 

तिवारी रविवार को यहां एक कार्यक्रम में भाजपा के मुंबई के अध्यक्ष अशीष शेलार और उपाध्यक्ष पूनम ढिल्लन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गये। इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि लोगों को राजनीति से जुड़कर देश के विकास में योगदान करने का समय आ गया है।

Yaspal

Advertising