सऊदी से वापस लौटी महिला ने बताई सच्चाई, बताया- कैसे नरक बना दी जाती है जिंदगी

Wednesday, Apr 11, 2018 - 10:44 AM (IST)

नई दिल्ली: सऊदी अरब से देश लौटी हैदराबाद की एक महिला ने खुलासा किया कि वह मानव तस्करी का शिकार हुई है। महिला ने बताया कि उसे वहां एक नौकरानी के नाम पर गुलामों की तरह रखा गया और उस पर रोज अत्याचार किए जाते थे। महिला के मुताबिक उसके पति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद वह देश लौट पाई है।
 


नौकरी लगवाने के बहाने भेजा था कतर
करीब 14 महीने बाद भारत लौटी जसिंथा मेनडोनका का दावा है कि मुम्बई की एक एजैंसी ने उनको अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर कतर भेजा था। दरअसल भारतीय महिलाओं को अच्छी जॉब के नाम पर सऊदी में ले जाने का सिलसिला थमने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। अभी हाल ही में कर्नाटक की एक महिला ने भी जॉब के नाम पर धोखाधड़ी की आपबीती सुनाई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे भी सऊदी ले जाया गया और वहां नौकरानी बना दिया गया।

 


 

Anil dev

Advertising