4 दिन से भूख हड़ताल पर केजरीवाल के मंत्री, घटने की बजाए बढ़ा वजन

Saturday, Jun 16, 2018 - 04:13 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। आप नेता उपराज्यपाल से आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने का आदेश देने की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विकास मंत्री गोपाल राय केजरीवाल के साथ सोमवार शाम से उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना दिए हुए हैं। जैन और सिसोदिया मंगलवार से भूख हड़ताल पर हैं। जैन को भूख हड़ताल पर बैठे हुए 4 दिन हो गए हैं। अब इसे संयोग कहें या कुछ और कि 4 दिन भूखे रहने के बावजूद भी जैन का वजन घटने की बजाए बढ़ गया है।

हीं सिसोदिया भी भूखहड़ताल के दौरान फिट दिखे। डाक्टरों ने गुरुवार को जब जैन का चैकअप किया तो उनका वजन 80 किलो था। शुक्रवार पहले तो उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराने से मना कर दिया लेकिन दोपहर बाद उन्होंने जांच कराई तो वे फिट थे और उनका वजन एक ही दिन में 81.5 किलोग्राम मिला। जैन की पल्स रेट से लेकर शुगर और बीपी तक सब सामान्य था। सीएम केजरीवाल ने भी खुद सिसोदिया की हेल्थ की जानकारी ट्विटर पर शेयर की जिसमें सब नार्मल था। 4 दिन से भूखे मंत्रियों के इस तरह फिट होने पर खुद डॉक्टर भी हैरान हैं क्योंकि आम तौर पर भूखे रहने पर वजन घटता है न कि बढ़ता है। वहीं लोग भी जैन के वजन की खबर पर मजे ले रहे है। सोशल मीडिया पर लोगों ने फनी कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।

Seema Sharma

Advertising