CM ने सरयू राय का आग्रह किया स्वीकार, नीलकंठ मुंडा बने नए संसदीय कार्य मंत्री

Friday, Feb 02, 2018 - 11:44 AM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार में पहली बार मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। सरकार ने सरयू राय को संसदीय कार्य मंत्री के पद से मुक्त करके नीलकंठ सिंह मुंडा को संसदीय कार्य मंत्री का विभाग सौंप दिया गया है। 

मुख्यमंत्री को सरयू राय द्वारा पत्र लिखकर पद से मुक्त होने का आग्रह किया गया था। उनका कहना है कि संसदीय कार्य मंत्री रहते हुए वह अपनी जिम्मावारी को अच्छे से नहीं निभा पाए।

राजभवन ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सरयू राय के पास अब केवल खाद्य आपूर्ति विभाग ही शेष रह गया है। बता दें कि सरयू राय 4 फरवरी को दिल्ली जेकर नेताओं के साथ बातचीत कर सकते है। 

Advertising