सर्व धर्म सेवा समीति ने सफाई कर्मचारियों को क्रिसमिस के मौके पर किया सम्मानित

Friday, Dec 25, 2020 - 05:18 PM (IST)

साम्बा : सर्व धर्म सेवा समीति द्वारा क्रिसमिस के मौके पर साम्बा नगरपालिका के अधीन काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समीति के चेयरमैन अमरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर नगरपालिका साम्बा के चेयरमैन पवन कोहली मौजूद थे। इस दौरान चेयरमैन अमरदीप सिंह ने कहा कि हमे सभी धर्मो के त्याौहरों को मनाना चाहिए ताकि शहर में एक प्यारपूवर्क माहौल बना रहा।

 

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी शहर को साफ करने में दिन-रात काम करते हैं और ऐसे में उनका भी फर्ज बनता है कि ऐसे मौके पर उन्हें याद किया जाए। इस दौरान केक काटकर क्रिसमिस का जश्न मनाया गया। इस मौके पर रवि खजूरिया, विनोद सिंह बिन्नी, संजीव पाधा, तारा चंद (सभी पार्षद), रजनीश परगाल, संजय गुप्ता, विकेश अम्बा, विवेक गोस्वामी, सुनील थाप्पा, अनिल मनकोटिया, मुनीष अबरोल आदि मौजूद थे।

Monika Jamwal

Advertising