तिहाड़ जेल से बाहर आए संजय सिंह, केजरीवाल की पत्नी से कर सकते हैं मुलाकात

Wednesday, Apr 03, 2024 - 08:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आम आदमी पार्टी (AAP)के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद आज जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार यानि 2 अप्रैल को उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह केजरीवाल के घर जाकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने कहा कि ये संघर्ष करने का समय है। उन्होंने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, सारे नेता छूटेंगे। खबर अपडेट की जा रही है...ॉ

4 अक्टूबर, 2023 को किया था गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी नीति मामले में 6 महीने पहले संजय सिंह का नाम ED की चार्जशीट में सामने आया था। ये चार्जशीट 2022 में दायर की गई थी। इस मामले में संजय सिंह का नाम आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिनेश अरोड़ा ने ED को बताया कि संजय सिंह के कहने पर उन्होंने मनीष सिसोदियो को 82 लाख रुपए दिए, जिसका इस्तेमाल दिल्ली विधानसभा चुनावों में किया गया।

21 मार्च 2024 को केजरीवाल गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम कथित शराब घोटाले में सामने आने पर उन्हें 21 मार्च 2024 को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि ईडी द्वारा लगातार समने भेजे जाने के बावजूद भी केजरीवाल पेश नहीं हुए। इस दौरान ED की टीम उनकी घर पहुंची थी। ED ने केजरीवाल को 17 मार्च को 9वां समन भेजा था। केजरीवाल 19 मार्च को समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे। उनकी याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने बार-बार समन भेजने को लेकर ED को तलब किया।
 

Parveen Kumar

Advertising