अगले चुनाव में AAP 100 सीटों पर खड़े करेगी उम्मीदवार: संजय सिंह

Sunday, Aug 12, 2018 - 07:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे उत्तर भारत के राज्यों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए करीब 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। आप की नीति 2014 के आम चुनाव के उलट होगी, जब पार्टी ने देश भर में 400 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन केवल चार सीटें जीतीं। ये चारों ही सीटें पंजाब की हैं। 

हरियाणा और दिल्ली में ध्यान देगी AAP 
आप के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पार्टी को लगता है कि सभी सीटों पर चुनाव लडऩे का मतलब नहीं है। इसलिए हमारी योजना करीब 80 से 100 सीटों पर चुनाव लडऩे की है जहां हम नतीजे अपने पक्ष में लाने के लिहाज से बेहतर स्थिति में होंगे। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में पार्टी 2019 में अधिकतम सीटें जीतने पर ध्यान देगी। पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। आप की बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने की योजना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी 10 से 15 सीटों पर चुनाव लडऩे पर ध्यान दे रही है। 
 

vasudha

Advertising