शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती

Monday, Nov 11, 2019 - 04:00 PM (IST)

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय राउत शिवसेना के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वह शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं।

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही संजय राउत भाजपा पर काफी हमलावर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर वादा तोड़ने का भी आरोप लगाया।

Seema Sharma

Advertising