प्रियंका गांधी से हुई बदसलूकी पर नाराज हुए संजय राउत, पूछा- योगी जी महिला पुलिस कहां है?

Sunday, Oct 04, 2020 - 02:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में मानवता को शर्मसार कर देने वाली हाथरस की बेटी की मौत ने आम जन मानस को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में तूफान मच गया है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) समेत अन्य विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर आक्रामक रूख अख्तियार किया हुआ है। हालांकि इस बीच प्रियंका गांधी से बदसलूकी किए जाने की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे लेकर बवाल मच गया। 

संजय राउत ने प्रियंका गांधी की तस्वीर को शेयर करते हुए उत्‍तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि क्‍या योगीजी के राज में महिला पुलिस नहीं है?'ट्वीट के साथ जारी की गई तस्वीर में देख सकते हैं एक पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी के कुर्ते को कंधे से पकड़े खड़ा है।  

दरअसल 3 अक्टूबर दिल्ली से राहुल और प्रियंका हाथरस के लिए निकले तो दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईओवर पर इन्हें रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस के दोनों नेता अपने कार्यकर्ताओं के दल के साथ जैसे ही DND के पास पहुंचे तो पुलिस के साथ हल्की-फुल्की झड़प देखने को मिली। इसी बीच उत्तर प्रदेश का एक पुलिस कर्मी प्रियंका गांधी का कुर्ता कॉलर के पास बदसुलूकी से पकड़ लेता है। पुलिस के इस बर्ताव को लेकर खूब आलोचना हो रही है। 

vasudha

Advertising