कठुआ  मे नगर परिषद ने जारी रखा है सेनेटाइज करने का अभियान

Thursday, Apr 09, 2020 - 11:11 AM (IST)

कठुआ :  नगर परिषद ने  शहर के विभिन्न हिस्सों, वार्डों को सेनेटाइज किए जाने की प्रक्रिया को जारी रखा हुआ है। इसी कड़ी में नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा की अगुवाई में जराई चौक सहित इससे सटे मोहल्लों में अभियान चलाकर सेनेटाइज किया गया। उनके साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव गंडोत्रा के साथ पार्षद कुलवंत कौर भी मौजूद रहीं। नरेश शर्मा ने कहा कि जराई चौक सहित आसपास के इलाकों को सेनेटाइज किया गया है और लोगों को लाकडाउन का पालन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अब कीडिय़ां गंडियाल क्षेत्र में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। हालांकि यह क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है लेकिन वे शहर के साथ साथ अन्य इलाकों में भी इस  तरह का अभियान चलाकर लोगों को सुविधा देने का प्रयास करेंगे। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising