बारिश-आंधी से घर के आंगन में गिरा 40 साल पुराना पेड़, 85 साल के बुजुर्ग को मिल गए 28 लाख रुपये

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 08:09 AM (IST)

Sandalwood Tree: मानसून में जहां आवाजाही से लेकर सड़कों पर पेड़ टूटने से बड़े हादसे हो रहे है वहीं एक घर में 40 साल से लगा पेड़ टूटने से एक बुजर्ग की किस्मत चमक गई। दरअसल, घर के आंगन में खड़ा 40 साल पुराना पेड़ जब गिरा, तो हर कोई इसे नुकसान समझ रहा था। लेकिन 85 वर्षीय एन.जी. केसरी के लिए यही घटना जिंदगी का सबसे बड़ा फायदा साबित हुई। जिस चंदन के पेड़ की उन्होंने दशकों तक देखभाल की, उसी ने उन्हें लाखों रुपये की कमाई दिला दी।

करीब 40 साल पहले 85 वर्षीय एन.जी. केसरी के घर के परिसर में अपने आप चंदन का एक पौधा उग आया था। उन्होंने उस छोटे से पौधे को परिवार के सदस्य की तरह संभाला और लगातार उसकी देखभाल करते रहे। समय के साथ वह पौधा एक विशाल चंदन के पेड़ में बदल गया। पेड़ की बढ़ती कीमत और चंदन की मांग के कारण चोरों की नजर भी इस पर पड़ने लगी थी। पेड़ की सुरक्षा के लिए केसरी ने उसके आसपास लोहे का सुरक्षा घेरा लगवा दिया, ताकि कोई उसे नुकसान न पहुंचा सके।

तूफान में गिरा पेड़, लेकिन बदली किस्मत
जून महीने में बेंगलुरु में तेज बारिश और आंधी के दौरान आसपास का एक बड़ा पेड़ चंदन के पेड़ पर गिर गया। इसके चलते चंदन का पेड़ जमीन पर गिर गया। घटना के बाद केसरी ने बिना देरी किए इसकी जानकारी वन विभाग को दी और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया। वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद पेड़ को सरकारी चंदन डिपो भेजा गया। वहां जांच के दौरान पता चला कि पेड़ का वजन करीब एक टन था।

चंदन की बिक्री से मिले लाखों रुपये
जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस चंदन की लकड़ी को कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड ने खरीदा। इससे एन.जी. केसरी को करीब 28 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News