स्मृति इरानी ने संभाला मंत्रालय का चार्ज, ट्विटर यूजर्स ने लिए मजे

Tuesday, Jul 18, 2017 - 07:01 PM (IST)

नई दिल्ली: एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार वेंकैया नायडू द्वारा अपने मंत्रालय से इस्तीफा दिए जाने के बाद कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया। स्मृति द्वारा मंत्रालय का चार्ज संभालते ही ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। लोगों ने स्मृति की धमाकेदार वापसी को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

 

 


एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अब कपड़ा भी है और प्रसारण का अधिकार भी कुछ मीडिया हाउस के मुंह पर वो कपड़े लपेट-2 कर मारेंगी और उस पिटाई का प्रसारण भी करेंगी।


 

 

 

Advertising