स्मृति की राहुल को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो भारत के खिलाफ नारे दोहराकर दिखायें

Saturday, Jan 19, 2019 - 10:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पार्टी नेतााओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी है। वहीं इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुला गांधी को चुनौती दी है।  


ईरानी ने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ गैंग के साथ सार्वजनिक रूप से खड़े होने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस अध्यक्ष भारत के खिलाफ नारे को दोहराकर दिखायें। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को कहा कि जो लोग बार-बार राफेल का मुद्दा उठाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं, वे अपनी कोशिश में कामयाब नहीं होंगे। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी से पूछते हैं कि क्या उनमें हिम्मत है कि वह सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर भारत और भारत के हितों के खिलाफ नारे दोहराएं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने समूचे मुद्दे को संज्ञान में लिया है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूरे विषय को संसद में एवं संसद के बाहर विस्तार पूर्वक बताया है। 


भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चल रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भारत के ‘टुकड़े टुकड़े होंगे’ का नारा लगाने वाली ताकतों का समर्थन कर रही है।

vasudha

Advertising