लोगों पर शिकंजा कसने वाले NCB अधिकारी समीर वानखेड़े अपनी ही गिरफ्तारी से डरे, पहुंचे बंबई हाई कोर्ट

Thursday, Oct 28, 2021 - 04:27 PM (IST)

मुंबईः मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पिछले काफी दिनों से विवादों में घिरे हुए है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के गंभीर आरोपों के बाद समीर वानखेड़े ने गिरफ्तारी की आशंका को लेकर बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। समीर वानखेड़े ने कहा कि उन्हें आशंका है कि मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
 

इसी आशंका के चलते वे गुरुवार बंबई हाई कोर्ट का रुख किया है। मामले पर दलीलें बॉम्बे HC की डिवीजन बेंच सुन रही हैं। इस मामले में न्यायमूर्ति नितिन जामदार और न्यायमूर्ति एसवी कोतवाल के समक्ष बहस चल रही है
 

महाराष्ट्र सरकार के वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि समीर वानखेड़े के खिलाफ 4 अलग-अलग शिकायतें हैं। एसीपी स्तर का एक अधिकारी जांच का नेतृत्व कर रहा है जो अभी शुरू हुई है। हमने अभी तक वानखेड़े के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है, इसलिए आवेदन समय से पहले है।
 

एनसीबी के समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ जांच को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। वह इस मामले में सीबीआई या किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करते हैं। समीर ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं जताया है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों की जांच  NIA या CBI को सौंपे जाने की मांग की है। 
 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर पर वसूली और उनके मुस्लिम होने का दावा किया है। इसके लिए उन्होंने एक दस्तावेज भी ट्विटर पर शेयर किए है। नवाब मलिक का कहना है कि समीर वानखेड़े हिंदू नहीं ब्लकि मुसलमान है और उन्होंने निकाह किया था। 

Anu Malhotra

Advertising